तूने किया खाली अपने आप को छोड़ी सारी महिमा होकर खुदा किया शुन्य अपने आप को बना मनुष्य सामान बन गया दास सामान मृत्यु सही, हाँ मृत्यु क्रूस की और हुआ सबसे महान तू राज करे तू राज करे तू राज करे सारी दुनिया पे घुटने टिके सारे घुटने टिके घुटने टिके येशु नाम के लिए आसमानों में है स्थिर तेरा सिंहासन पराक्रमी खुदा महिमा से अब फैले तेरा शासन कदमों पे सारा जहां सजदे में हर इंसान वध जो हुआ, निर्दोष मेम्ना तेरा है साराधिकार कल, आज और सर्वदा यीशु तू ही है खुदा