बरहज। मदनपुर पुलिस ने रविवार को कस्बा निवासी आरोपी मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर लिया। चार दिन पहले मदनपुर पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश देकर एक युवती को मुक्त कराया था, जबकि युवक को साथ थाने लाई थी। आरोप है कि युवती को अगवा कर युवक जबरिया धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में था। मदनपुर पुलिस ने चार दिन पूर्व युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के घर दबिश दिया था, जहां से एक युवती बरामद हुई थी। पुलिस आरोपी पर गंभीर धारा में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है। युवक का पिछले करीब एक वर्ष युवती के घर आना-जाना था, जो उसके बहन की सहेली बताई जा रही है।