परमेश्वर के प्रिय और विश्वासयोग्य सेवक, आदरणीय पास्टर बिनॉय जोसेफ का 4 जनवरी 2026 को प्रभु में स्वर्गवास हो गया। उनका जीवन मसीह के प्रति पूर्ण समर्पण, निःस्वार्थ सेवा और प्रेम का जीवंत उदाहरण रहा।
पास्टर बिनॉय जोसेफ ने लगभग 35 वर्षों तक प्रभु की सेवा करते हुए अनेक आत्माओं को उद्धार के मार्ग पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे
सीनियर पास्टर – IPC अंताकिया आशा निकेतन,
IPC जनरल काउंसिल सदस्य, तथा
IPC छत्तीसगढ़ राज्य उपाध्यक्ष के रूप में सेवकाई कर रहे थे।
उन्होंने अपने सेवाकाल में चर्च निर्माण, आत्मिक प्रशिक्षण, मिशनरी कार्य, समाज सेवा और नई पीढ़ी को मसीह में स्थापित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उनका जीवन सादगी, प्रार्थना, अनुशासन और वचन के प्रति गहरे प्रेम से परिपूर्ण था।
परिवार, कलीसिया और समाज के लिए वे एक मार्गदर्शक, पिता तुल्य और प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने दुखों, संघर्षों और परीक्षाओं के बीच भी अपने विश्वास को अडिग बनाए रखा और अंत तक प्रभु की दौड़ को विश्वासयोग्य रीति से पूरा किया।
उनके स्वर्गवास से कलीसिया और विश्वासियों को अपूरणीय क्षति हुई है। परंतु हमें यह आशा है कि
“मैं ने अच्छी कुश्ती लड़ी है, अपनी दौड़ पूरी की है और विश्वास को सुरक्षित रखा है”
(2 तीमुथियुस 4:7)
हम शोक संतप्त परिवार, कलीसिया और सभी प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। प्रभु उन्हें इस दुःख की घड़ी में सांत्वना और शांति प्रदान करें।
परमेश्वर का यह विश्वासयोग्य सेवक अब प्रभु की गोद में विश्राम कर रहा है।
उनकी स्मृति, शिक्षा और सेवकाई आने वाली पीढ़ियों के लिए आशीष बनी रहेगी।