MASIH NETWORK

महाराष्ट्र में स्कूल में ईसाई प्रार्थना पढ़ने पर बजरंग दल ने प्रिंसिपल पर हमला किया

Spread the love

पुणे: ‘स्क्रॉल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल में सुबह की असेंबली के दौरान ईसाई प्रार्थना पढ़ने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। पुणे के तालेगांव दबडे टाउन में डीवाई पाटिल हाई स्कूल के प्रिंसिपल अलेक्जेंडर कोट्स रीड पर हमला किया गया।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार्यकर्ता हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए उनका पीछा कर रहे हैं.वीडियो में प्रिंसिपल के कपड़े फाड़ने के बाद भी उनपर हमला होता दिख रहा है. जैसे ही फुटेज सोशल मीडिया पर फैला, घटना पर व्यापक विरोध हुआ। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 100 लोगों के समूह ने स्कूल पर धावा बोलकर हमले को अंजाम दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, तालेगांव पुलिस ने बताया कि घटना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें👇👇

Watch video here

pls share this news as much as possible

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Join Now