MASIH NETWORK

‘पास्टर बी. एस. नाग प्रभु में सो गए!’

Spread the love

दुखद समाचार

” और मैं ने स्वर्ग से यह शब्द सुना, कि लिख; जो मुरदे प्रभु में मरते हैं, वे अब से धन्य हैं, आत्मा कहता है, हां क्योंकि वे अपने परिश्र्मों से विश्राम पाएंगे, और उन के कार्य उन के साथ हो लेते हैं॥ प्रकाशित वाक्य 14:13″

जीवित परमेश्वर के अभिषिक्त दास पास्टर बी. एस. नाग, मंगलवार (28/11/2023) शाम 6 बजे प्रभु में सो गये, वे एक बहुत ही अच्छे पास्टर होने के साथ साथ एक बहुत अच्छे सुसमाचार प्रचारक थे,कहीं पर भी अपनी मीठी बोली के द्वारा से प्रभु यीशु मसीह के वचनों को सुनाकर जीवित परमेश्वर के राज्य को बढ़ाते थे!सारे मसीही जगत के लिये एक बहुत बड़ी क्षति है कि एक ऐसे बड़े योद्धा को हमने खो दिया है, मगर परम पिता परमेश्वर की इच्छा रही कि अपने प्रिय दास को अपने समय में अपने पास सिय्योन देश में बुला लिया, वे एक बहुत लोकप्रिय परमेश्वर के दास थे!

पास्टर बी एस नाग जो डोंगरगढ़ मे सेवा कर रहे थे, पिछले महीने दिनांक 5/10/23 से 11/10/23 तक भिलाई शंकराचार्य हॉस्पिटल में ICU में भर्ती थे।
वहाँ एंजियोग्राफी टेस्ट होने के बाद पता चला कि उनके हार्ट में 3 ब्लॉकेज हैं और डॉक्टर ने सर्जरी के लिए रेफेर कर दिया नाडियाद गुजरात. गुजरात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई और वह अभी प्रभु में सो गए हैं!

आप सभी उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें।

श्रीमती क्रिस्टीना नाग ,बेटा याबेस नाग,और बेटी रचना नाग उनका परिवार है, और सब जीवित परमेश्वर की सेवा करते हैं!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Join Now