MASIH NETWORK

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन; बाइबिल अनुवाद मिशन में लगे नवविवाहितों की दर्दनाक मौत!

Spread the love

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए भूस्खलन में एक नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। चंबा के मेहला पंचायत के चडी गांव के सुताह में रविवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ ने इस हादसे को अंजाम दिया।


यह परिवार बाइबिल अनुवाद कार्य में सक्रिय रूप से शामिल था और हाल ही में चंबयाली भाषा में पुराने नियम का अनुवाद सफलतापूर्वक पूरा किया था। पल्लू नाम की युवती पांच दिन पहले ही अपने माता-पिता के घर आई थी। उसका पति सनी उसे वापस लेने के लिए आया था, लेकिन भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ ने उनके घर को तबाह कर दिया और दोनों की नींद में ही मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Join Now