दुर्ग-भिलाई मसीही समुदाय ने निकाली क्रिसमस रैली

Spread the love

दुर्ग-भिलाई मसीही समुदाय रविवार को भिलाई में निकाली रैली में अपने सबसे बड़े पर्व क्रिसमस के आगमन का संदेश दिया। यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल के तत्वावधान में क्रिसमस बेलकम महारैली दोपहर 2 बजे सेक्टर-1 मुर्गा चौक से शुरू होकर सेंट्रल एवेन्यू होते हुए हॉस्पिटल सेक्टर के ईस्टर ग्राउंड में रात 9 बजे समाप्त हुई। जहां क्रिसमस के स्वागत को तैयारी से जुड़े नृत्य-गीत, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रैली में विभिन्न प्रकार की झांकी और छत्तीसगढ़ मसीह लोक संगीत से यीशु मसीह के संदेश को दिखाया गया। रैली में विशेष रूप से दुर्ग और भिलाई के सभी चर्च, सामाजिक संस्थाएं बिशप, पास्टर्स, पल्लीपुरोहित, संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। पूरे उताई, पाटन समेत छत्तीसगढ़ से इससे महारैली में शामिल होने के लिए मसीही समाज के लोग जुटे। इस दौरान जगह-जगह जनप्रतिनिधियों ने रैली का स्वागत किया।

देश की उन्नति के लिए मांगी दुआ, बच्चे युवा और बुजुर्ग भी उत्साह से झूमते रहे
रैली में हजारों की संख्या में बच्चे, युवा और समाज के लोगों ने झूमते नाचते गाते उत्साह के साथ क्रिसमस के
आगमन का संदेश दिया। रैली के स्वागत के लिए चौक-चौराहे पर विभिन्न चर्च के बच्चे हाथों में तख्तियां लिए
हुए थे, जिसमें बाइबल के संदेशों को लिखा हुआ था। चर्च के पास्टर्स ने भिलाई, छत्तीसगढ़ एवं देश में शांति, सद्भाव
व प्रेम के साथ देश उन्नति के शिखर पर पहुंचे महामारी व बीमारियों से देश को बचाने की दुआ मांगी। सेक्टर-9 में रात के समय मसीही समाज के लिए गीत-संगीत का आयोजन हुआ। जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह स्वागत किया, 150 से ज्यादा चर्च के प्रतिनिधिजुटे
सिक्कि सेंटर चौक में दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा, सेक्टर-10 ग्लोब चौक में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव,
सेक्टर-10 में मेयर नीरज पाल, भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, भिलाई निगम के
राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी सहित अन्य विभिन्न समाज के प्रमुखों ने स्वागत किया।। रैली में दुर्ग-भिलाई के फैलोशिप के
अंतर्गत आने वाले 150 से ज्यादा चर्च के हजारों लोग मौजूद रहे। अन्य समाज के लोगों ने स्वागत किया।

रैली में विशेष रूप से दुर्ग और भिलाई के सभी चर्च, सामाजिक संस्थाएं बिशप, पास्टर्स, पल्लीपुरोहित, संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए!