रायपुर: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मुर्रा भट्टी इलाके में स्थित एक घर में प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देर रात छापा मारा।
बताया जा रहा है कि भुनेश्वर यादव के घर में करीब 70 लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। बजरंग दल ने मौके पर मौजूद लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखा है।