उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत महिला समेत 4 अन्य गिरफ्तार
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश): (15 जुलाई) शाहजहांपुर जिले में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर बहलाने-फुसलाने के आरोप में एक महिला सहित चार अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
महिला ने यह भी दावा किया कि वह बीमारियों का इलाज कर सकती है और लोगों को गर्भधारण करने में मदद कर सकती है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि सिधौली क्षेत्र की मूल निवासी किरण हर रविवार को अपने घर पर प्रार्थना सभा आयोजित करती थी और बीमारों को ठीक करने तथा निःसंतान दम्पतियों को आशीर्वाद देने का दावा करके बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती थी।