MASIH NETWORK

छत्तीसगढ़ में 7 पादरियों को जमानत!

Spread the love


पास्टर ईश्वर नाग उम्र लगभग 55 वर्ष, का 18 अक्टूबर, 2024 को ग्राम तोंगपाल, जिला सुकमा, छत्तीसगढ़ में निधन हो गया। पादरी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव छिंदावाड़ा, थाना दरभा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ में किया गया।

शव को दफनाने को लेकर कुछ हिंदूवादी समूहों की आपत्ति के कारण दफ़नाने में शामिल 6 पादरियों और 1 विश्वासी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई। सभी आरोपियों को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल, जगदलपुर भेज दिया गया।

आरोपियों के नाम हैं : पास्टर जलदेव अंधकुरी, पास्टर रामधर नाग, पास्टर शानदास अंधकुरी, पास्टर प्रेमदास अंधकुरी, पास्टर धानी नाग, पास्टर पीलू नाग, बाली नाग.

*बस्तर क्रिश्चियन एलायंस तथा बस्तर जिला ग्रामीण  मसीही सेवा समिति के पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयास से दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को सभी पासबान जमानत पर रिहा कर दिए गए।*

प्रभु की स्तुति और महिमा होवे।

डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस एण्ड पीस
काउंसिल ऑफ इवेंजलिकल चर्चेस इन इण्डिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Join Now