मेरी हर चाहत को , पूरा तूनेहै किया
येशुआ …..
आशाएं मेरी , संपूर्ण हो गई तुझमे
येशुआ …..
हर भूख मेरी , तूने है जाना ,
बाँहों में लेकर , मुझको संभाला – २
धन्यवाद ..येशुआ तेरा ,. धन्यवाद.. येशुआ
(मेरी हर चाहत …)
मेरी सोच से परे ,आश्चर्यो कामो से ,
तूने पनाह दी , हर एक कमी में – २
कठिनाइयों में सब , उजड़ा लगे पर ,
तेरे हाथ की परछाई , कभी ना हटेगी ,
(धन्यवाद ..)
तेरी राहों से में , खोया भी अगर ,
फिर भी तेरी कृपा छोड़े ना मुझे – २
(है …… तेरी कृपा , कभी ना छोड़ेगा मुझे ,
छोड़ेना मुझे … तेरी कृपा … येशुआ)
हर गुजारिश को , क़बूल तूने है किया ,
येशुआ …..
मेरे सवालों का , जवाब तु ही येशुआ
येशुआ …..
धन्यवाद येशुआ तेरा , धन्यवाद येशुआ ……
बदलें में क्या दूँ तेरे , अनमोल प्यार के
येशुआ ….. धन्यवाद।