प्रभु महान करुणा निधान हमारे लिए हुआ बलिदान हमारे लिए हुआ बलिदान की हम सब पाए जीवन दान और हो जाए उसी के समान वह सिरजनहार वह तारणहार वह सारी सृष्टि का आधार और करता हम से बेहद प्यार वह मुक्ति देता पापों से वह देता मुक्ति रोगों से और भरता जीवन आशिषों से हमे वह पास बुलाता है भवन में अपने रखता है और हमको तृप्त करता है